Sunday, October 13, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeदिल्लीMS Dhoni Hair Cut : धोनी के नए हेयरकट पर फैंस हुए...

MS Dhoni Hair Cut : धोनी के नए हेयरकट पर फैंस हुए फिदा, आलिम हकीम ने शेयर किया फोटो

MS Dhoni New Hairstyle : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपने हेयर स्टाइल को लेकर सुर्खियों में है। बता दें, धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हकीम ने अपने सोशल मीडिया पर धोनी की तीन फोटोज शनिवार को शेयर की है।

माही का नया लुक देखकर फैंस हैरान

फोटो में एमएसडी छोटे बाल में नजर आ रहे हैं। एक साइड उनके बाल छोटे-छोटे हैं जबकि, दूसरे साइड के बाल हल्के बड़े हैं। हेयर स्टाइलिस्ट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा कि महेंद्र सिंह धोनी। हमारे एकमात्र थाला। आईपीएल से पहले माही का नया लुक देख फैंस चौंक गये। हालांकि, फैंस को माही का नया लुक पसंद आ रहा है।

ये भी पढ़ें: जब एक दूसरे के दुश्मन बने थे सलमान और शाहरुख, बाबा सिद्दीकी ने ऐसे कराया था पैचअप

Aalim Hakim आलिम हकीम, बॉलीवुड स्टार सहित कई क्रिकेटरों का करते हैं हेयर कट 

बता दें, आलिम हकीम देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट हैं। आलिम के पास बॉलीवुड स्टार से लेकर कई क्रिकेटर तक अपना हेयर कट करवाते हैं। महेंद्र सिंह धोनी भी अपने हेयरस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। गौरतलब है कि, आईपीएल के हर सीजन से पहले वह अपना लुक बदलते हैं।

पिछले सीजन में माही लंबे बालों में नजर आये थे। वहीं, आईपीएल 2025 (IPL 2025) में माही छोटे बालों में दिखेंगे। पहले तस्वीर में माही का साइड लुक फोटो है और वो नीचे देख रहे हैं। दूसरी तस्वीर में माही ने साइड लुक किया है लेकिन सामने देख रहे हैं। तीसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें माही के साथ आलिम हकीम भी नजर आ रहे हैं। वह क्रिकेटर के हेयर कट कर रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें