41 साल के हुए कैप्टन कूल MS धोनी, माही के जन्मदिन की खुमारी में डूबा भारत

0
28

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिलाने वाले माही को उनके गृह नगर से लेकर देश-विदेश से भी जन्मदिन की बधाई दी जा रही है। धोनी का जन्मदिन यानी भारत के क्रिकेट प्रेमियों के लिए जश्न मनाने का एक खास मौका मिल गया है। इसका इंतजार हर साल उनके दिवाने फैंस को रहता है। हर बार की तरह बार-बार वो इस दिन को अगल ढंग से मनाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा है। ये उनके लिए किसी महोत्व से कम नहीं होता है। ये दिखाता है धोनी के प्रति उनका कितना स्नेह और अटूट विश्वास। हालांकि धोनी अपना 41वां जन्मदिन देश से बाहर इंग्लैंड में मना रहे हैं। जिसकी जानकारी उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने कुछ दिन पहले ही दी थी।

ये भी पढ़ें..दिल्ली में पुजारी की पीट-पीटकर हत्या, केस दर्ज का जांच में जुटी पुलिस

वहीं इस अवसर पर भारतीय क्रिकेट जगत ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीटर पर धोनी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ट्विट किया, “जब तक पूर्ण विराम नहीं आता, एक वाक्य पूरा नहीं होता। जब तक धोनी क्रीज पर हैं, तब तक मैच पूरा नहीं हुआ है। सभी टीमों के पास धोनी, जैसे व्यक्ति को पाने का सौभाग्य नहीं है। एक अनमोल रत्न और शानदार खिलाड़ी एमएस धोनी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ओम हेलीकाप्टर नमः।”

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विट किया,”एक मूर्ति और एक प्रेरणा, एमएस धोनी – टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और खेल में अब तक के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक – को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।” मोहम्मद कैफ ने ट्वीट किया, “दादा ने हम युवाओं को सिखाया कि कैसे जीतना है और धोनी ने इसे अपनी आदत बना ली है। अलग-अलग युगों के दो महान नेता एक दिन के अंतराल में पैदा हुए हैं। भारतीय क्रिकेट को आकार देने वाले लोगों को जन्मदिन की शुभकामनाएं।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्विट किया, “मेरे बड़े भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जीवन के हर चरण में मेरे सबसे बड़े समर्थक और संरक्षक होने के लिए धन्यवाद, भगवान आपको और आपके परिवार को हमेशा अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद दे। आपको बहुत प्यार माही भाई। आगे आने वाले वर्ष की शुभकामनाएं!” बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्विट किया, “उस व्यक्ति को जन्मदिन मुबारक हो जिसकी खेल की समझ और चुनौतियों से निपटने के तरीके बेजोड़ हैं। आपके आत्मविश्वास और सामने से नेतृत्व करने के रवैये ने हमें विश्वास दिलाया कि टीम इंडिया कोई भी मैच जीत सकती है। आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना धोनी।”

धोनी का करियर

एमएस धोनी बेस्ट कप्तान होने के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाज और दुनिया के टॉप विकेट कीपरों में शामिल हैं। एमएस धोनी ने भारत के लिए 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने टेस्ट में 6 शतक, एक दोहरा शतक और 33 अर्धशतक की मदद से कुल 4876 रन बनाये हैं। जबकि वनडे में 10 शतक और 73 अर्धशतक की मदद से 10773 रन बनाये हैं। जबकि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में उन्होंने दो अर्धशतक की मदद से कुल 1617 रन बनाये हैं। इसके अलावा धोनी वनडे में दुनिया के तीसरे सबसे सफल विकेट कीपर हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)