Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशझारखंड की अंडर-17 महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देंगे सांसद

झारखंड की अंडर-17 महिला फुटबाॅल खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि देंगे सांसद

FIFA
Football.

रांची: फीफा अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम में शामिल झारखंड के खिलाड़ियों को पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने दस-दस हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है। सांसद ने उम्मीद जताते हुए कहा है कि झारखंड की महिला खिलाड़ी अपने परफॉरमेंस से भारतीय टीम का नाम रोशन करेंगी। जानकारी के मुताबिक इसके लिए उनकी ओर से कला संस्कृति एवं खेलकूद विभाग, झारखंड से इस संबंध में चर्चा हो चुकी है। खिलाड़ियों की वापसी पर उन्हें यह राशि उपलब्ध कराए जाने का प्रयास हो रहा है।

ये भी पढ़ें..5जी नेटवर्क के नाम पर ठगी से रहें सावधान, पुलिस ने…

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने महिला फुटबॉल विश्व कप के लिए मेजबान होने के नाते क्वालिफाई किया है। भारतीय टीम मंगलवार को भुवनेश्वर (ओडिशा) में अमेरिका में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। उसके ग्रुप में अमेरिका के अलावा ब्राजील और मोरक्को की टीम भी शामिल है।

भारतीय टीम की कप्तानी गुमला की अष्टम उरांव के हाथों में है। सुधा अंकिता तिर्की (गुमला), नीतू लिंडा, अंजलि मुंडा और अनिता कुमारी (रांची) तथा पूर्णिमा (सिमडेगा) भी भारतीय टीम में शामिल हैं। अमूमन सभी खिलाड़ी बेहद गरीब परिवार से हैं। अष्टम के घर में तो एक टीवी तक नहीं है कि उसके घर के लोग अपनी बेटी का मैच देख सकें। बिशुनपुर (गुमला) में उसके मां तारा और पिता हीरालाल उरांव मजदूरी कर घर चलाते हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें