MP की बेटी ने बढ़ाया देश का मान, ऑस्ट्रेलिया की कोसियस्जको की चोटी पर फहराया तिरंगा

22
muskan-raghuvanshi

Bhopal News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले की बेटी साइकिल लिस्ट Muskan Raghuvanshi  ने 15 अगस्त को भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत कोसियस्जको की चोटी पर भारत का तिरंगा फहराया। जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुस्कान की इस उपलब्धि पर ढे़रों बधाई दी।

कोसियस्जको की चोटी पर लहराया तिरंगा 

जानकारी के अनुसार, Muskan Raghuvanshi ने माइनस 10 डिग्री तापमान में 2200 मीटर की चढ़ाई पूरी कर गुरुवार 1.35 बजे कोसियस्जको की चोटी पर तिरंगा फहराया। जिसके बाद से तिरंगा फहराने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। इसके मुस्कान की इस उपलब्धि के लिए लोग उनको बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: New Delhi : अक्षरधाम में मना आजादी का जश्न, मंदिर परिसर में किया गया ध्वजारोहण

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर किया पोस्ट 

केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स के माध्यम से कहा कि,देश की बेटी ने तिरंगे का मान बढ़ाया है। अशोकनगर की बेटी Muskan Raghuvanshi ने ऑस्ट्रेलिया के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट कोसियस्जको पर आज भारत के 78वें स्वतंत्रता दिवस पर झंडा लहरा कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने आगे कहा कि, 23 साल की उम्र में बेटी Muskan Raghuvanshi इस पर्वत पर चढ़ने वाली मध्य प्रदेश की सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनी हैं। इस अद्भुत सफलता के लिए बेटी को अनेक शुभकामनाएं एवं बधाई। आप ऐसे ही नई सफलताएं प्राप्त करें, यही आशा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)