spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डMp Weather Update Today : झमाझम बारिश से लोग परेशान, इन 12...

Mp Weather Update Today : झमाझम बारिश से लोग परेशान, इन 12 जिलों में रेड अलर्ट

Mp Weather Update Today : मध्यप्रदेश में हो रही लगातार तेज बारिश से सिर्फ नदी-नाले ही नहीं बल्कि सड़को पर भी चारों तरफ जलभराव देखा जा रहा है। जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेज बारिश और जलभराव की समस्या को देखते हुए कोलार, तवा, बरगी समेत प्रदेश के 9 बांधों के गेट खोल दिए गए।

इन 12 जिलों में रेड अलर्ट  

भारी बारिश के चलते कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गये है। बताया जा रहा है कि, ऐसा ही मौसम शनिवार को भी बना रहेगा। बता दें, जबलपुर समेत 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि इन 12 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

  • सीहोर
  • रायसेन
  • नर्मदापुरम
  • नरसिंहपुर
  • छिंदवाड़ा
  • सिवनी
  • मंडला
  • बालाघाट
  • डिंडौरी
  • अनूपपुर
  • श्योपुर
  • शिवपुरी

मौसम विभाग ने दी जानकारी 

जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास साइक्लोनिक सर्कुलेशन लो प्रेशर एरिया बन गया है। मानसून ट्रफ इस लो प्रेशर एरिया के केंद्र से होते हुए सीधी, ग्वालियर यानी मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से से गुजर रहा है। एक अन्य ट्रफ पूर्व-पश्चिम से होकर इन्हीं क्षेत्रों में एक्टिव है। दक्षिण-पश्चिमी हवाओं की बात करें तो इससे बराबर नमी आ रही है, जो प्रदेश को प्रभावित कर रही है। इस वजह से गुरुवार देर रात से ही तेज बारिश जारी है, जो अगले 2 दिन तक होती रहेगी।

मौसम विभाग ने जारी किए अलर्ट

भारी बारिश और जलभराव को देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि, शनिवार को सिस्टम आगे बढ़ेगा ये दक्षिण और मध्य हिस्से को प्रभावित करेगा। इसलिए कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें