MP में अगले 4 दिन बदला रहेगा मौसम, जबलपुर-सागर समेत इन जिलों में होगी बारिश

9

MP Weather: मध्य प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मौसम बदला रहेगा। कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी और कुछ जगहों पर तेज आंधी चलेगी। शनिवार रात बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं, 13 फरवरी तक जबलपुर, ग्वालियर, सागर, रीवा और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में बारिश की संभावना है।

वर्तमान में सक्रिय सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में सर्दी फिर लौट आई है। शुक्रवार रात को प्रदेश के आधे से ज्यादा शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे नीचे रहा। दतिया की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4.5 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम में 13.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को प्रदेश के कई शहरों में कोल्ड-डे जैसी स्थिति रही। पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा।

सीधी रहा सबसे ठंडा

यहां दिन का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर और जबलपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। पचमढ़ी, खजुराहो, नौगांव के बाद सीधी सबसे ठंडी रही। उत्तरी हवाओं के कारण इन शहरों में ठंड बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-लोकसभा चुनाव से ठीक पहले PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक, UP में विपक्ष का सूपड़ा साफ करेगी BJP?

इन जिलों में  हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे में उत्तरी हवाएं चलेंगी। इसके बाद हवाएं पूर्वी होंगी। वहीं बंगाल की खाड़ी से नमी आनी शुरू हो जाएगी। इसके चलते शनिवार रात बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 11 फरवरी को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। नरसिंहपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं, 12 फरवरी को प्रदेश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में बारिश का अनुमान है। सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग सहित विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल और रायसेन जिलों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं। 13 फरवरी को जबलपुर एवं शहडोल में कहीं-कहीं बूंदाबांदी एवं गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)