शीतलहर की चपेट में मध्य प्रदेश, 10 डिग्री के नीचे पहुंचा 20 शहरों का तापमान

0
2

MP Weather: उत्तर भारत के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। राज्य के 20 शहरों में शीतलहर चलने से रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है जिससे लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर ट्रफ के रूप में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य में शीतलहर चल रही है।

लगातार गिर रहा तापमान

उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच वहां से लगातार आ रही उत्तरी हवाओं के कारण राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान दतिया जिले का छह डिग्री सेल्सियस रहा। उमरिया में 6.5 डिग्री सेल्सियस और रीवा में 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया और प्रदेश में पहाड़ों की रानी कही जाने वाली पचमढ़ी में रात का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-बिहार में बेखौफ शराब तस्कर, चेंकिग के दौरान दारोगा को कार से कुचला

15 km/h की रफ्तार से चल रही हवाएं

इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि फिलहाल उत्तरी हवा करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। जिसके कारण दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। मौसम का यह रुख तीन-चार दिनों तक जारी रह सकता है। 22 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने की प्रबल संभावना है।

इसके आने के बाद ही इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान बढ़ने से ठंड से कुछ राहत मिलेगी। फिलहाल प्रदेश के सिवनी, खंडवा, बैतूल, मलाजखंड, खरगोन में शीतलहर चल रही है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)