Friday, March 28, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशMP: मकर संक्रांति से शुरू होगा ठंड का दूसरा दौर, रात के...

MP: मकर संक्रांति से शुरू होगा ठंड का दूसरा दौर, रात के तापमान में आएगी गिरावट

demo pic

भोपाल: मध्यप्रदेश में ठंड से फिलहाल कुछ राहत है। लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मकर संक्रांति से प्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होने जा रहा है। इस दौर में दिन की अपेक्षा रातें ज्यादा ठंडी होंगी और कई इलाकों में रात का तापमान गिरकर 4 डिग्री तक आ सकता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार आज और कल उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इसका असर मध्यप्रदेश में सीधे तौर पर पड़ेगा। बारिश और बर्फबारी के कारण मध्यप्रदेश में ठंड का दौर शुरू होगा। प्रदेश के भोपाल, नर्मदापुरम, मालवा-निमाड़ में रात का पारा 9 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है। ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड़, बघेलखंड और महाकौशल के अधिकांश इलाकों में तापमान 8-9 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अधिकांश इलाकों में दिन का पारा सामान्य से 5 डिग्री तक ज्यादा चढ़कर 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गुरुवार को ग्वालियर में दिन का तापमान करीब 5 डिग्री लुढ़ककर 21 डिग्री पर सेल्सियस आ गया, जो प्रदेश भर में सबसे कम रहा। अगले 48 घंटों के बाद प्रदेश में ठंड का दूसरा दौर शुरू होगा। कई इलाकों में रात का पारा 4 डिग्री या इससे नीचे आ सकता है।

यह भी पढ़ें-महाठग सुकेश ने जारी किया एक और पत्र, केजरीवाल व जैन…

इंदौर की रातें पहली बार भोपाल से भी सर्द हो सकती हैं। यहां रात का पारा 8 डिग्री के नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को इंदौर भोपाल में कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।फिलहाल प्रदेश में बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन संक्राति से अच्छी ठंड शुरू हो सकती है। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम बादल रह सकते हैं। इस बार संक्राति दो दिन यानी 14 और 15 को है। ठंड के तेवर भी 14 और 15 जनवरी से सख्त हो सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्यप्रदेश में अगले 4 दिनों के दौरान मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शुक्रवार यानी 13 जनवरी को प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के इलाकों में कहीं-कहीं कोहरा रह सकता है। इसके अलावा प्रदेश में ज्यादा कोई बदलाव नजर नहीं आएगा। 15 जनवरी को प्रदेश के पूर्वी इलाकों ग्वालियर, चंबल, छतरपुर और खजुराहो में कहीं-कहीं घना कोहरा रह सकता है। सेवियर कोल्ड वेव और कोल्ड डे हो सकते हैं। 16 जनवरी को भी यही स्थिति बनी रहेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें