Friday, March 7, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमध्य प्रदेशMP Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी...

MP Road Accident : तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर , हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

MP Road Accident : शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा गांव में शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मोहनी पंचायत में रोजगार सहायक था। घटना के बाद आरोपित बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर         

बता दें, जानकारी अनुसार जयसिंह नगर के मोहनी पंचायत के रोजगार सहायक अनूप मिश्रा पुत्र जवाहरलाल मिश्रा (40) अपनी बाइक से रीवा जा रहे थे, तभी सुबह 6 बजे जोरा गांव के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी, कि रोजगार सहायक अनूप मिश्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ेंः- America Plane Accident: टेस्ला के साइबरट्रक विस्फोट के बाद अमेरिका में एक और दर्दनाक हादसा

MP Road Accident : हादसे के बाद चालक मौके से फरार   

हादसे के बाद चालक मौके पर फरार हो गया। घटना के बाद मॉर्निंग वॉक कर रहे लोग मदद के लिए दौड़े, तब तक रोजगार सहायक ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। आरोपी बोलेरो ड्राइवर की तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार बोलेरो की तलाश के लिए पुलिस टीम को रवाना किया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें