Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशMP Road Accident: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में दो...

MP Road Accident: तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हादसे में दो की मौत, 1 घायल

MP Road Accident : सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के सागर-सिलवानी हाईवे पर शोभापुर के पास मंगलवार की रात एक तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। आस-पास में मौजूदा लोगों ने घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल पहुंचाया और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में दो युवको की मौत 

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, मंगलवार की रात बंजरिया निवासी राजकुमार दुबे अपने भाई रामनरेश दुबे और भोले प्रजापति के साथ बाइक क्रमांक एमपी 38 एम 4236 से जैसीनगर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सागर से जैसीनगर की तरफ जा रही स्कार्पियो कार क्रमांक एमपी 04 जेडओ 8777 ने बाइक को शोभापुर गांव के पास सामने से टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एसयूवी और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद स्कार्पियो सड़क किनारे उतर गई। और इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ेंः- पूरे हिन्दुस्तान में बिहार से भाजपा को सबसे ज्यादा डर, बोले तेजस्वी यादव

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के करावा कर परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव लेकर अपने गांव के लिए रवाना हो गए। स्कार्पियो सिलवानी के जैन परिवार की बताई जा रही है। स्कार्पियो में सवार लोगों को भी हादसे में चोटें आई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है। बता दें, पुलिस कार और बाइक दोनों को जब्त करके आगे की कार्रवाई में जुटी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें