जब आधी रात थाने के बाहर धरने पर बैठे दूल्हा-दुल्हन, हैरान कर देगी वजह

36

ratlam-bride-groom-on-dharna

रतलामः मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां रेलवे कॉलोनी इलाके में चल रहे एक विवाह समारोह में दूल्हा-दुल्हन समेत कई मेहमान आधी रात को थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए. यह मामला गुरुवार रात का है। दूल्हे और मेहमानों का आरोप था कि शादी समारोह में बज रहे डीजे को रोकने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों ने समारोह में शामिल महिलाओं से बदसलूकी की. दूल्हा-दुल्हन की मांग थी कि जब तक पुलिस कर्मियों को सजा नहीं मिलती वे फेरे नहीं लेंगे। करीब तीन घंटे तक धरना देने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद धरना समाप्त किया गया।

बता दें कि रतलाम के ओधोगिक क्षेत्र पुलिस थाना क्षेत्र से लगा हुआ है रेलवे कालोनी क्षेत्र,रेलवे क्षेत्र में सोलंकी परिवार का विवाह समारोह चल रहा था। डीजे भी बज रहा था। गुरूवार रात करीब सवा 11 बजे आई ए थाना क्षेत्र के दो पुलिस चीता पार्टी के जवान पंकज ओर शोभाराम पहुचे। दोनो जवानों ने डीजे बंद कराने के लिए कहा। इस बात पर शादी समारोह में शामिल महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में महिलाओं का आरोप था कि दोनों पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की। शादी समारोह के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमानों में पुलिस जवानो के खिलाफ आक्रोश छा गया। दोनो जवानों के खिलाफ करवाई की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान रात करीब 12 बजे जी आर पी चौकी पहुचे।

ये भी पढ़ें..Good Friday 2023: गुड फ्राइडे पर PM मोदी ने ईसा मसीह के बलिदान और आदर्शों को किया याद

यहां उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र थाने के दोनो जवानों के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी परिसर में ही बैठ गए। जी आर पी चौकी के अधिकारियों के द्वारा समझाइश देकर करवाई के लिए औद्योगिक थाना भेज दिया गया।सोलंकी परिवार के दूल्हा दुल्हन ओर मेहमान औद्योगिक थाना पहुचे। यहां भी दोनो पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल करवाई किये जाने की मांग को लेकर दूल्हा दुल्हन सहित मेहमान थाना परिसर में ही जमीन पर धरना देकर बेथ गए। दूल्हा दुल्हन का कहना था कि जब तक दोनो जवानों के खिलाफ करवाई नही होती तब तक वह फेरे नही लेंगे। औद्योगिक थाना क्षेत्र पर करीब साढ़े बारह बजे से धरना देकर बैठे दूल्हा दुल्हन रात करीब ढाई बजे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के द्वारा दोनो जवानो के खिकफ कार्रवाई किये जाने के आश्वाशन के बाद धरने से उठे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)