MP के कई हिस्सों में बारिश से फसलों को नुकसान, CM ने दिए ये निर्देश

35

MP Weather: मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव के कारण राज्य के कई हिस्सों में तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई है। इससे बड़े पैमाने पर फसलों को नुकसान हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को नुकसान का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

प्रदेश में मंगलवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर मवेशियों के नुकसान की भी खबरें हैं। तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण दिन में अंधेरा छा गया और कई जगहों पर पेड़ भी उखड़ गये।

सीएम ने सर्वेक्षण के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में प्रदेश में ओलावृष्टि और अतिवृष्टि को लेकर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें-ईडी ने Arvind Kejriwal को आठवीं बार भेजा समन, अब 4 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि ओलावृष्टि और अतिवृष्टि से प्रभावित किसी भी किसान का सर्वे गंभीरता से कराया जाए। फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित राहत राशि प्रदान की जाए। सभी मंत्रियों, विधायकों और सांसदों को भी सर्वे पर नजर रखने को कहा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)