मध्य प्रदेश Featured

Morena : मुरैना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मंजिला इमारत जमींदोज, चार की मौत, कई दबे

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना (Morena) जिले में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में जोरादर विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि दो मंजिला मकान मलबे में तब्दील हो गया। धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। वहीं मलबे में दबे लोगों की तलाश जारी है। जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी पहुंचे हैं। पुलिस ने बताया कि मुरैना जिले की बानमोर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में गुरुवार की सुबह बड़ा धमाका हुआ और पूरी इमारत ही ढह गई। इस इमारत में अवैध तौर पर पटाखा फैक्ट्री चलाई जा रही थी।

ये भी पढ़ें..मुम्बई में पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस जरूरी, विक्रेताओं में रोष

पुलिस के मुताबिक इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि सात लोग घायल हुए है, इनमें से चार की हालत गंभीर हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, तो वहीं मलबे को हटाया जा रहा है और खोज की जा रही है कहीं कोई इस मलबे के नीचे तो नहीं दबा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और राहत व बचाव कार्य तेज गति से चल रहा है। यह घटना मुरैना (Morena) के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की है। बताया जा रहा है कि इस इमारत में पटाखों के गोदाम के अलावा किराएदार भी रहते थे।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1582995557450420224?s=20&t=tJvbL8D4QP1Ts-NLhqtdbw

उल्लेखनीय है कि दीपावली के मौके पर कई राज्यों में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखी है फिर भी इन अवैध फैक्ट्रियों में पटाखे तैयार किए जा रहे हैं। पिछले महीने यूपी के अमरोहा में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ था। जिसमें वहां काम कर रहे चार लोग मलबे में दब गए। बाद में दो लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आईं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)