Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमसंदिग्धावस्था में होटल के कमरे में मृत मिले सांसद मोहन एस. डेलकर

संदिग्धावस्था में होटल के कमरे में मृत मिले सांसद मोहन एस. डेलकर

मुंबईः केंद्र शासित प्रदेश दादर और नगर हवेली के सांसद मोहन एस. डेलकर सोमवार को मुंबई के मरीन ड्राइव के नजदीक एक होटल के कमरे में मृत पाए गए। मुंबई में सांसद के संदिग्ध परिस्थितियों में मिले शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। भारतीय नवशक्ति पार्टी के नेता डेलकर (58) एक किसान भी थे और मौत के कारणों की बात की जाए तो फिलहाल इसे आत्महत्या माना जा रहा है।

हालांकि पुलिस ने इस संबंध में चुप्पी साध रखी है। पुलिस जांच कर रही है कि वह शहर में कब और क्यों पहुंचे थे और दक्षिण मुंबई के होटल में जांच की जा रही है, जहां सोमवार को उनका शव बरामद किया गया। डेलकर 2019 के बाद से लोकसभा में महाराष्ट्र-गुजरात से सटे केंद्र शासित प्रदेश दादर और नागर हवेली का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

यह भी पढ़ें-फिजी की अर्थव्यवस्था सुधारने को आपातकालीन ऋण समझौते पर किये हस्ताक्षर

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने को जांच की जा रही है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। इसके साथ ही होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल से मुंबई पुलिस ने गुजराती में लिखा हुआ सुसाईड नोट बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मोहन डेलकर 1989 में पहली बार दादरा नगर हवेली संसदीय क्षेत्र से जीतकर लोकसभा में पहुंचे थे। इसके बाद वे इस सीट से लगातार चुनाव जीतते रहे थे। मोहन डेलकर ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ट्रेड यूनियन नेता के तौर पर की थी। इसके बाद डेलकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में भी रहे थे। इसके बाद डेलकर ने गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली में आदिवासियों के अधिकारों की लड़ाई के लिए भारतीय नवशक्ति पार्टी (बीएनपी) का गठन किया था लेकिन 2019 में डेलकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीते थे। 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें