भाजपा किसान मोर्चा की रैली में सांसद हेमा ने चलाया ट्रैक्टर, बोलीं ‘भाजपा हमेशा किसानों के लिए समर्पित’

0
34

मथुरा: किसानों की आय दोगुना तथा कृषि योजनाओं से रूबरू कराने के लिए भाजपा किसान मोर्चा द्वारा प्रदेशभर में ट्रैक्टर रैली निकाली जा रही है। शुक्रवार को रामलीला मैदान में ट्रैक्टर रैली का शुभारम्भ सांसद हेमा मालिनी ने अनोखा अंदाज दिखाते हुए ट्रैक्टर चलाया।

उन्होंने आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने किसानों की मांग स्वीकार कर जता दिया कि वह जनभावनाओं के साथ है। तीनों कृषि कानून किसानों के लिए बहुत अच्छे थे, लेकिन कुछ किसान इसके विरोध में थे। इसलिए केंद्र सरकार ने तीनों कानूनों को रद्द किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के लिए समर्पित है।

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुक्रवार को कृषि कानून वापिस लेने की घोषणा किए जाने के बाद भाजपा हाईकमान के आव्हान पर समूचे प्रदेशभर में भाजपा किसाना मोर्चा ट्र्रैक्टर रैली निकाली गई। मथुरा के रामलीला मैदान आयोजित ट्रैक्टर रैली का शुभारंभ ट्रैक्टर चलाकर हेमा मालिनी ने किया। उन्होंने शुक्रवार को ट्रैक्टर चलाकर भाजपा किसान मोर्चा की रैली को रवाना किया।

इस दौरान रामलीला मैदान से शुरू हुई किसान मोर्चा की रैली में करीब 150 ट्रैक्टर शामिल हुए। यह रैली अग्रसेन चौराहा, डीग गेट, भूतेश्वर तिराहा, कृष्णा नगर होते हुए गोवर्धन चौराहे पर खत्म हुई। रैली में ग्रामीण क्षेत्रों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर चलाए। रैली में गोवर्धन से विधायक कारिंदा सिंह भी ट्रैक्टर की स्टेयरिंग संभालते दिखे।

सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि तीनों कृषि कानून बहुत अच्छा थे, लेकिन कुछ लोग इसे नहीं चाह रहे थे। इसलिए प्रधानमंत्री कानूनों को निरस्त किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सभी किसान हित में काम कर रहे हैं। विपक्ष किसानों को भड़का रहा है।

यह भी पढ़ेंः-जज के साथ मारपीट मामले में 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, वकील संघ ने किया ये ऐलान

इस अवसर पर विधायक कारिन्दा सिंह, पूरन प्रकाश के अलावा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह जिलाध्यक्ष चरन सिंह महानगर अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह बृज क्षेत्र के अध्यक्ष प्रशांत पौनिया के अलावा जर्नादन शर्मा संजय गोविल मिलन भाटिया मौजूद रहे। शहर के रामलीला मैदान पर प्रधानमंत्री की कानून वापिस लेने की घोषणा होते ही भारी संख्या में भाजपा ध्वज लगे ट्रैक्टर एकत्रित हो गये। इस ट्रैक्टर रैली से भाजपा नाराज किसानों की नाराजगी दूर करने का प्रयास करेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)