मध्य प्रदेश Featured राजनीति

कांग्रेस की पूर्व विधायक नंदा मंडलोई का निधन, पूर्व सीएम भगवंतराव की बहू थी

खंडवाः कांग्रेस की पूर्व विधायक रहीं नंदा मंडलोई का रविवार रात निधन हो गया। वे 92 वर्ष की थीं और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। तबीयत ज्यादा बिगडने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा आज (सोमवार को) शाम 4 बजे निवास स्थान हाटकेश्वर मंदिर, सराफा बाजार से निकलेगी। जो कि राजा हरिशचंद्र मुक्तिधाम पर पहुंचेगी। उनके निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें..New Year 2023: नए साल के पहले दिन सड़क हादसों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत, दर्जनों घायल

बता दें कि नंदा मंडलोई 1985 से 1990 तक खंडवा विधायक रही। वह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय भगवंतराव मंडलोई की बहू थी। खंडवा सीट से नंदा मंडलोई कांग्रेस से आखिरी विधायक रही। ब उन्होंने पहलवान हुकुमंचद यादव को हराया था। उनके बाद कांग्रेस ने इस सीट पर कभी जीत हासिल नहीं की। उनकी विधायकी के दौरान उन्होंने जिले को एग्रीकल्चर कॉलेज की सौगात दी। मंडलोई परिवार ने प्रदेश को मुख्यमंत्री, विधायक देने के साथ-साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में अफसर व शिक्षा जगत में शिक्षक भी दिए है। वर्तमान में मप्र नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव व सीनियर आईएएस नीरज मंडलोई इसी परिवार से है।

गौरतलब है कि नंदा मंडलोई के विधायक रहते पांच साल में तीन मुख्यमंत्री बदले गए थे। मोतीलाल वोरा, अर्जुनसिंह, फिर मोतीलाल वोरा और श्यामचरण शुक्ल मुख्यमंत्री थे। विधायकी के दौरान उन्होंने जिले को एग्रीकल्चर कॉलेज की सौगात दी। इस कॉलेज के निर्माण के लिए अपनी जमीन भी दान की। जो कि आज उनके ससुर व पूर्व सीएम भगवंतराव मंडलोई के नाम से है। इसी तरह रामेश्वर पुलिया के चौड़ीकरण का काम उनके पति रघुनाथसिंह मंडलोई ने मुख्यमंत्री रहे प्रकाशचंद्र सेठी के कार्यकाल में करवाया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)