देश Featured

दीपावली पर साफ रहेगा आसमान, पहाड़ों पर बर्फ गिरने से बढ़ेगी ठंड

भोपालः कोरोना संकट के हल्का पड़ने पर करीब दो साल बाद दीवाली में घरों से लेकर मार्केट तक में जमकर रंगत लौट आई है। मौसम भी इस बार जमकर मेहरबान है। पहले अच्छी बारिश ने लोगों को खुशियां देने का मौका दिया तो इस बार दीपावली पर मध्यप्रदेश में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। हालांकि इससे पहले यह आशंका जताई गई थी कि दीपावली पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक प्रदेश भर में हल्की ठंडक रहने की संभावना जताई है। दो दिन बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिल सकते हैं।

ये भी पढ़ें..ISRO ने कायम की नई मिसाल , ब्रिटिश स्टार्टअप के 36 उपग्रहों को लेकर LMV-3 राकेट ने भरी उड़ान

बंगाल की खाड़ी में बन रहा सिस्टम

मध्यप्रदेश में 14 अक्टूबर को मानसून की विदाई हो गई थी। यह बीते 13 साल में तीसरी सबसे लेट विदाई रही। अब एक नया सिस्टम बंगाल की खाड़ी में बन रहा है। इससे दक्षिण और पूर्वी भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश की संभावना है। मध्यप्रदेश में इससे बारिश तो नहीं होगी, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। मध्यप्रदेश में अभी सुबह और शाम के समय हल्की ठंड होने लगी है। हालांकि अभी तक वैज्ञानिक इसे ठंड नहीं मान रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से ठंड शुरू हो सकती है। अभी हवाएं उत्तर-पश्चिमी चल रहीं हैं। अगर हिमालय में अगले चौबीस घंटे में बर्फबारी होती है, और हवाएं उत्तरी हो जाती हैं, तो मध्यप्रदेश में ठंडक हो सकती है। हालांकि अभी इसकी ज्यादा संभावना नहीं है।

गिरने लगा रात का तापमान

मध्यप्रदेश में इस समय रात में अपेक्षाकृत हल्की ठंडक हो गई है, लेकिन दिन का तापमान सामान्य बना हुआ है। अधिकतम तापमान 20 से लेकर 34 डिग्री के बीच चल रहे हैं, जबकि रात का पारा 20 डिग्री के नीचे आ चुके हैं। बीते 24 घंटों में प्रदेश में दिन का तापमान सबसे ज्यादा 34 डिग्री दमोह में रिकार्ड किया गया, जबकि सबसे कम पचमढ़ी में 26 डिग्री रहा। अधिकांश इलाकों में 30 डिग्री के आसपास रहा। रात का पारा सबसे ज्यादा सिवनी में 21 डिग्री रहा, जबकि पचमढ़ी में यह 12 तक पहुंच गया है। भोपाल में 15 से 16 डिग्री और इंदौर में यह 18 डिग्री के ऊपर चल रहा है। ग्वलियर और जबलपुर में भी यह 16 से 17 डिग्री के बीच चल रहा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)