मध्य प्रदेश Featured

MP दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बस, चार की मौत, 17 घायल

सागरः मध्य प्रदेश के सागर ज़िले में इंदौर से छतरपुर जा रही बस एमपी 16 सी 1286 के शनिवार सुबह 6.30 बजे अनियंत्रित होकर पलट जाने से चार यात्रियों की मृत्यु हो गई, जबकि 17 व्यक्ति घायल हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और पुलिस उप महानिरीक्षक एवं जिले के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक तत्काल मौके पर पहुंचे। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस बल के द्वारा बस में से घायल यात्रियों को बाहर निकाला गया। कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि जानकारी प्राप्त होते ही बंडा के अनुविभागीय अधिकारी, एसडीओपी और तहसीलदार डॉक्टर और पैरामेडिकल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने बस दुर्घटना में घायल यात्रियों को प्रारंभिक उपचार करने के उपरांत बंडा एवं शाहगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इनमे चार गंभीर रूप से घायल हैं, जिनको मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। बस में सूची अनुसार कुल 30 यात्री थे। ये भी पढ़ें..Rice Balls Recipe: रोज के नाश्ते से हो चुकी हैं बोर, तो ट्राई करें चावल की ये नई रेसिपी sagar-bus accident घटनास्थल पर तहसीलदार कुलदीप सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शिखा सोनी, थाना प्रभारी किरण बटके सहित अन्य अधिकारी, डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद था। प्रशासन के द्वारा शीघ्र घटना स्थल पर पहुँचकर बस में फँसे हुए यात्रियों को निकाला गया एवं अस्पताल भेजा गया। जो व्यक्ति स्वस्थ्य थे, उनको जिला प्रशासन के द्वारा स्पेशल वाहन के माध्यम से गंतव्व्य ( कानपुर) हेतु रवाना कर दिया गया है। मृतकों में एक महिला और तीन पुरुष हैं। कलेक्टर दीपक आर्य एवं पुलिस उप महानिरीक्षक तरुण नायक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर ममता तिमोरे बंडा के उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उन्होंने घायलों के इलाज की जानकारी ली। निवार घाटी में हुए इस भीषण बस दुर्घटना मृतकों की पहचान हो गई है। इनमें संदीप जैन (27, रोहित जैन (25),रजत बड़ोनिया (27) और अनामिका सोनी (35) के रुप में हुई, ये सभी छतरपुर के रहने वाले थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)