सांसद बिप्लब कुमार देब ने कहा- दुनिया में बन रही भारत की नई पहचान

22
mp-biplab-kumar-deb-said-indias-new-identity

गुरुग्रामः भाजपा के सह प्रभारी एवं सांसद बिप्लब कुमार देब (Biplab Kumar Deb) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर शब्द हमें नए भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प देता है। पीएम मोदी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। बिप्लब देब ने यह बात रविवार को बादशाहपुर विधानसभा के नवीन मंडल से पीएम मोदी मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

हर वर्ग का ध्यान रहती है बीजेपी

उन्होंने कहा कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार होता है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज विश्व में नए भारत की पहचान स्थापित हो चुकी है। हम विश्वगुरु बनने की राह पर हैं। बिप्लब देब ने बूथ चलो अभियान के तहत कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की तरक्की और बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखती है।

कार्यकर्ताओं से की खास अपील

हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनभावनाओं के अनुरूप काम कर रहे हैं। बिप्लब देब ने कहा कि बूथ कार्यकर्ता ही चुनावों में भाजपा की जीत का आधार हैं। सभी कार्यकर्ता बूथ जीता, चुनाव जीता के मंत्र को आत्मसात कर बूथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि आज के अभियान का उद्देश्य भी हर बूथ पर कमल खिलाना है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब का गुरुग्राम पहुंचने पर स्वागत किया।

यह भी पढ़ेंः-गृहमंत्री शाह ने कहा- केवल भारत की ही नहीं, वैश्विक समस्या है नारकोटिक्स

कमल यादव ने बिप्लब देब को विश्वास दिलाया कि हमारे कार्यकर्ता गुरुग्राम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर बूथ पर मेहनत कर रहे हैं। वे पीएम मोदी और उप सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचा रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)