प्रदेश मध्य प्रदेश Featured

MP IAS Transfer: एमपी में बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला, 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले

ias भोपालः मध्य प्रदेश में आगाम विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने अधिकारियों का ट्रासफर हो पोस्टिंग जारी है। इसी बीच मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के नौ अधिकारियों का तबादला करते हुए उनकी नवीन पदस्थापना की है। इस संबंध में सोमवार देर शाम सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें छह जिलों -दतिया, टीकमगढ़, श्योपुर, अलीराजपुर, अशोकनगर और आगर मालवा के कलेक्टर शामिल हैं।

इन अफसरों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार, दतिया जिले के कलेक्टर संजय कुमार को श्योपुर जिले का कलेक्टर बनाया है, जबकि खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अपर सचिव संदीप माखन को दतिया जिले का कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग के अपर आयुक्त अवधेश शर्मा को टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर का दायित्व सौंपा गया है, जबकि टीकमगढ़ कलेक्टर सुभाष द्विवेदी को अशोक नगर का कलेक्टर बनाया गया है। ये भी पढ़ें..प्रतिष्ठित लोकमान्य तिलक अवॉर्ड से सम्मानित होंगे पीएम मोदी, कार्यक्रम में शरद पवार होंगे मुख्य अतिथि अशोकनगर की कलेक्टर उमा महेश्वरी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर मंत्रालय पदस्थ की गई हैं। इसी प्रकार श्योपुर कलेक्टर शिवम वर्मा को भी मध्यप्रदेश शासन में उप सचिव बनाकर मंत्रालय में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अलीराजपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आगर मालवा का कलेक्टर बनाया गया है, जबकि आगर मालवा के कलेक्टर कैलाश वानखेड़े को मंत्रालय में बतौर उपसचिव पदस्थ किया गया है। इंदौर के अपर कलेक्टर अभय अरविंद बेडेकर को अलीराजपुर का कलेक्टर बनाया गया है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)