प्रदेश बिहार क्राइम

बिहार में 22 की संदिग्ध मौत, जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत पर प्रशासन की मुहर

Suspicious death of 22 in Bihar   मोतिहारीः बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध अवस्था में बारी-बारी से बीते 36 घंटे में 22 लोगों की मौत हो गई है। जिले के चार प्रखंड के विभिन्न गांवों से मौत की सूचना है। हालांकि डीएम सौरव जोरवाल ने जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है। जिले के हरसिद्धि, पहाड़पुर, तुरकौलिया व सुगौली में हुई इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वही हिन्दुस्थान समाचार को डीएम से मिली जानकारी के अनुसार जहरीली शराब से 11 लोगो की मौत हुई है। जिन लोगों की मौत हुई है वे पूर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाना तुरकौलिया थाना, रघुनाथपुर ओपी, पहाड़पुर ओपी व सुगौली के निवासी है। मृतकों में अशोक पासवान (42 वर्ष), छोटू पासवान (25 वर्ष), टुनटुन सिंह, भुटन मांझी दोनों बलुआ पहाड़पुर के निवासी हैं। प्रशासन के द्धारा बताया गया कि कई शवों को परिवार वालों ने बिना सूचना दिये दाह संस्कार कर दिया। हालांकि प्रशासन को जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए मेडिकल टीम को भेजा गया।एसपी ने बताया कि कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस की टीम अब तक 10 लोगो को हिरासत में लिया है। यह भी पढ़ेंः-Karnataka Elections 2023: कांग्रेस ने जारी 42 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट,... 1. रामेश्वर राम (35 वर्ष) 2. ध्रुव पासवान (48 वर्ष) 3.अशोक पासवान (44 वर्ष) 4. छोटू कुमार (19 वर्ष) 5. जोखू सिंह (50 वर्ष) 6.अभिषेक यादव (22 वर्ष) 7. ध्रुव यादव (23 वर्ष) 8. मैनेजर सहनी (32 वर्ष) 9. लक्ष्मण मांझी (33 वर्ष) 10. नरेश पासवान (24 वर्ष) 11. मनोहर यादव हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मृतक 12. सोना लाल पटेल (48 वर्ष) 13. परमेंद्र दास 14. नवल दास पहाड़पुर थाना के मृतक 15. टुनटुन सिंह 16.भुटन माझी 17.बिट्टू राय सुगौली थाना क्षेत्र के मृतक 18.सुदीश राम 19.इन्द्रशन महतो 20.चुलाही पासवान 21.गोविंद ठाकुर 22.गणेश राम 1.रामेश्वर साह (45 वर्ष) 2.गुड्डू कुमार (18 वर्ष) 3.विवेक कुमार (28 वर्ष) 4.उमेश राम (30 वर्ष) 5.अखिलेश कुमार राम (28 वर्ष) 6.रविन्द्र राम (35 वर्ष) 7.प्रमोद पासवान (46 वर्ष) 8.हरिओम कुमार (32 वर्ष) 9.राजेश कुमार (18 वर्ष) 10.प्रमोद पासवान (35 वर्ष) (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)