Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशदेश में पिछले 24 घंटे में मिले 33 हजार से ज्यादा कोरोना...

देश में पिछले 24 घंटे में मिले 33 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, 308 लोगों की मौत

नई दिल्लीः देश में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 33 हजार, 198 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 25 हजार, 10 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। इस दौरान केरल में 177 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे के भीतर पूरे देश में इस बीमारी से 308 लोगों की मौत हुई है, जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 32 हजार, 198 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में पॉजिटिविटी दर में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 2.10 प्रतिशत रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 32 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इससे अबतक कुल चार लाख, 42 हजार, 09 लोगों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मरीजों की संख्या तीन लाख, 91 हजार, 516 हो गई है। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अब तक तीन करोड़, 23 लाख, 74 हजार 497 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से रिकवरी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-हैप्पी बर्थडेः साल 2007 में रजनीकांत के साथ इस फिल्म से…

पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट 97.49 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 15 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक कुल 54 करोड़, 01 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अब तक 73 करोड़, 05 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें