देश Featured

Jharkhand Monsoon: झारखंड में सुस्त पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा मौसम

monsoon-rain-forecast-in-jharkhand रांची: झारखंड में एक बार फिर मानसून (Jharkhand Monsoon) की रफ्तार धीमी हो गयी है। पिछले दिनों हल्की बारिश हुई थी। राज्य के लोगों को लगा कि अब उन्हें कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन अगले चार दिनों तक मानसून फिर सुस्त पड़ सकता है। कई जिलों में कम बारिश के कारण परेशानी बढ़ गयी है। बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। इसका असर 20 जुलाई तक देखने को मिल सकता है। पिछले 24 घंटों में झारखंड के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश (Jharkhand Monsoon) हुई है। रांची मौसम विभाग के मुताबिक, झारखंड में चार से पांच दिनों तक मौसम (Jharkhand Monsoon) का मिजाज सामान्य रहने की संभावना है। मानसून बहुत सक्रिय नहीं रहेगा। इसके चलते प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। ये भी पढ़ें.झारखंड के शिक्षकों को इस साल नहीं मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार, यह है वजह मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को बताया कि 24 जुलाई तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश (Jharkhand Monsoon) की संभावना है। इस दौरान वज्रपात की भी संभावना व्यक्त की गयी है, साथ ही सभी से सतर्क रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। संताल परगना के करमाटांड़ में सबसे अधिक करीब 23 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)