spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक : बारिश के साथ तापमान में...

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक : बारिश के साथ तापमान में आई गिरावट

Raipur News : छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। इस बार भी मानसून बस्तर के रास्ते छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर रहा है। रविवार सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। वहीं, शाम होते-होते तेज हवाओं के साथ मध्यम बारिश से मौसम सुहाना हो गया।

कई इलाकों में जोरदार बारिश

गौरतलब है कि शनिवार शाम को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रवेश किया। मानसून के प्रवेश के साथ ही रायपुर समेत सुकमा और उसके आसपास के इलाकों में जोरदार बारिश शुरू हो गई है। आने वाले चार-पांच दिनों में मानसून पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचने वाला है। अब लोगों को गर्मी और चिलचिलाती धूप से भी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मौसम की बेरुखी: पुरवा हवाओं से आम के फसलों को हो रहा नुकसान, किसानों ने की ये मांग

छत्तीसगढ़ में मानसून देगा दस्तक

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून के प्रवेश की सामान्य तिथि 13 जून है, लेकिन इस बार शनिवार 8 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रवेश किया है। आने वाले चार-पांच दिनों में बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून के पहुंचने की संभावना है। अब धीरे-धीरे मानसून के आगमन के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें