UP मानसून अपडेट: 20 जून से बदलेगा मौसम का मिजाज

0
36
weather-update

कानपुर: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 जून से उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। इससे तराई क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना बढ़ गई है। इसके साथ ही कानपुर मंडल में बादलों की आवाजाही तेज होगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

इन राज्यों में बारिश होने की संभावना

चंद्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने शनिवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, असम और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, पूर्वोत्तर भारत, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-Jharkhand Weather: चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए बरुआ घाट पर उमड़ रहा जनसैलाब

दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा, दक्षिणी गुजरात के कुछ हिस्सों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, उत्तरी छत्तीसगढ़, रायलसीमा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है। कानपुर संभाग समेत पूरे उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, झारखंड और उत्तराखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

कब मिलेगी राहत IMDने बताया

हिमाचल प्रदेश, जम्मू संभाग, पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। कानपुर संभाग समेत मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में रात का मौसम गर्म रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 45.0 और न्यूनतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 36 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 18 प्रतिशत रही। हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम रही और औसतन 10.1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना