spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशजनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंतित Mohan Bhagwat, दी ज्यादा बच्चे पैदा...

जनसंख्या में गिरावट को लेकर चिंतित Mohan Bhagwat, दी ज्यादा बच्चे पैदा करने की सलाह

New Delhi : RSS प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने देश की जनसंख्या को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, ”जनसंख्या में गिरावट चिंता का विषय है। आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि, जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है, तो ऐसे में कोई परेशानी न होने पर भी वह समाज धरती से लुप्त हो जाता है। इस तरह से कई भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। इसके साथ ही मोहन भागवत ने आगे कहा कि, जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए।

हमे दो से ज्यादा तीन की जरूरत- Mohan Bhagwat   

मोहन भागवत ने आगे ये भी कहा, हमें दो या तीन से ज्यादा बच्चों की आवश्यकता है, यह संख्या बेहद जरुरी है क्योंकि समाज को जीवित रहना चाहिए। मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने जनसंख्या को लेकर यह चिंता नागपुर में कथले कुल की बैठक में जाहिर की।

ये भी पढ़ें: Haridwar News : दहेज लोभियों ने नवविवाहिता के साथ की मारपीट, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

जनसंख्या कानून मांग के बीच आया बयान    

बता दें कि, संघ प्रमुख का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में जनसंख्या कानून लाने की मांग उठ रही है। पिछले दिनों भारत ने आबादी के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है। बहरहाल, संघ प्रमुख के इस बयान पर देश में एक बार फिर बहस छिड़ गई है। कुछ लोगों का कहना है कि, भारत में पहले ही जनसंख्या विस्फोट हो चुका है। ऐसे में ज्यादा बच्चे ठीक नहीं। तो वहीं हिंदुओं का एक धड़ा कहता है कि, भारत में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ रही है, जबकि हिंदू कम संतानें पैदा कर रहे हैं। इस तरह हिंदू खतरे में है और उन्हें ज्यादा बच्चे पैदा करना चाहिए।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें