प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured राजनीति

‘मोदी का सिक्का चलने के बजाय खोटा साबित हो गया है’, कर्नाटक चुनाव पर बोले प्रमोद तिवारी

congress-leader-pramod-tiwari लखनऊः कर्नाटक में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ देशव्यापी संघर्ष की बड़ी जीत है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनता में विश्वसनीयता की हार है। कर्नाटक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस जीत का श्रेय जाता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव में भाजपा के सफाये का संकेत है। कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जीत का श्रेय वहां के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के साथ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कुशल नेतृत्व तथा सोनिया गांधी के व्यक्तिगत रूप से कर्नाटक में पहुंचने और राहुल गांधी के प्रयासों को जाता है। राहुल गांधी द्वारा जिस तरह कांग्रेस के पक्ष में जनता को जोड़ने की सफल कोशिश की गई, यह जीत उसकी महत्वपूर्ण परिणीति है। दक्षिण भारत के महत्वपूर्ण राजनीतिक नतीजों का मायने रखने वाले प्रदेश कर्नाटक में कांग्रेस की जीत भाजपा के अगले लोकसभा चुनाव में पूरी तरह से सफाये का स्पष्ट संकेत है। ये भी पढ़ें..BJP में शामिल होने के बजाय चुना जेल जाना, जीत के... प्रमोद तिवारी ने कहा कि कर्नाटक के नतीजे स्पष्ट साबित करते हैं कि नरेंद्र मोदी का सिक्का चलने के बजाय खोटा साबित हो गया है। अब भारतीय जनता पार्टी का वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में सफाया होना तय है तथा कांग्रेस को अब केन्द्र में सरकार बनाने से रोक पाना भाजपा के बूते के बाहर है। वहीं कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बजरंग दल पर प्रतिबंध को लेकर जिस तरह से ध्रुवीकरण का ख्याली पुलाव पकाया था और एक राजनीतिक विचारधारा से जुड़े संगठन की आड़ में भगवान बजरंग बली के अपमान का प्रयास किया, उसे जनता ने पूरी तरह से नकारते हुए भाजपा को कर्नाटक में बड़ा सबक सिखाया है। आराधना मिश्रा ने कर्नाटक मे कांग्रेस के भारी बहुमत को भाजपा के खोखले नारों व जुमलों की हार बताया है। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त कर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सच की निडर आवाज को बुलन्द रखने पर भी मुहर लगायी है। कर्नाटक का चुनाव तो मात्र एक ‘‘ट्रेलर’’ था। पूरी फिल्म तो लोक सभा चुनाव में आयेगी और भाजपा लोक सभा चुनाव में 100 सीट के भी नीचे आ जायेगी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)