spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराजनीतिसीएम शिंदे बोले- जनता ने मोदी विरोधियों को सत्ता से रखा है...

सीएम शिंदे बोले- जनता ने मोदी विरोधियों को सत्ता से रखा है दूर

मुंबईः मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को ठाणे में कहा कि देश की जनता ने मोदी विरोधियों को सत्ता से दूर रखा है। देश की जनता ने इस लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

कम अंतर से जीती एनडीए

सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिली हैं, इसकी बाद में जांच की जाएगी। सीएम शिंदे ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने विकास के नाम पर चुनाव लड़ा लेकिन महाविकास अघाड़ी के लोग राज्य में संविधान बदलने का दुष्प्रचार कर रहे थे। इसे समझाने में हम कम पड़ गए, इस मुद्दे पर आगे ध्यान दिया जाएगा। इसके साथ ही एनडीए गठबंधन बहुत कम अंतर से कई सीटें हारा है।

यह भी पढ़ेंः-यूपी में दलित राजनीति में बड़ा बदलाव, बसपा डूबी, भीम आर्मी का हुआ उदय

राज्य के विकास में योगदान

इसका एक कारण उम्मीदवार के चयन में देरी थी। इसके अलावा अन्य कारण भी हैं, जिनकी बाद में जांच की जाएगी। सीएम शिंदे ने कहा कि एनडीए गठबंधन ने ठाणे और कल्याण दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ही कई अन्य सीटों पर भी जीत हासिल हुई है। उनकी पार्टी नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर राज्य के विकास में हमेशा योगदान देगी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें