UP MLC Election 2024: भाजपा के ‘बहोरन लाल मौर्य’ निर्विरोध MLC निर्वाचित, जानें कैसे बना ये समीकरण?

32
bjp-bahoran-lal-maurya

UP MLC Election 2024: यूपी में खाली हुई विधान परिषद सीट के लिए नामांकन दाखिल करने वाले भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य (Bahoran Lal Maurya) निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।

सपा में रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद विधान परिषद की एक सीट खाली हुई थी, जिस पर भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य को प्रत्याशी बनाया था। उनके खिलाफ कोई दूसरा प्रत्याशी नहीं था, इसलिए उनकी जीत तय थी। बहोरन लाल मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में आम कार्यकर्ताओं का महत्व है। मुझे खुशी है कि मुझे प्रत्याशी बनाया गया है।

कौन है निर्विरोध MLC बहोरन लाल मौर्य

बता दें कि भाजपा के निर्विरोध एमएलसी बहोरन लाल मौर्य (Bahoran Lal Maurya) बदायूं जिले के दातागंज के फिरोजपुर गांव के मूल निवासी हैं। वे फिलहाल बरेली में रह रहे हैं। वह भोजपुरा सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं। 1996 में वे पहली बार भाजपा से भोजीपुरा के विधायक बने। इस दौरान उन्होंने वित्त राज्य मंत्री और फिर राजस्व राज्य मंत्री का कार्यभार भी संभाला। इसके बाद वह साल 2017 में वे बरेली की भोजीपुरा सीट से जीते। हालांकि 2022 के विधानसभा चुनाव में वह समाजवादी पार्टी के शहजिल इस्लाम से चुनाव हार गए थे।

ये भी पढ़ेंः-Kirodi Lal Meena: मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नड्डा से मिले किरोड़ी लाल मीणा, CM भजनलाल को लेकर कही ये बात

UP MLC Election 2024: जानें कैसे बना ये समीकरण ?

दरअसल 100 सदस्यीय विधान परिषद में भाजपा के 78 सदस्य हैं, समाजवादी पार्टी के 10 सदस्य हैं, भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल और सुहेलदेव समाजवादी पार्टी के 1-1 सदस्य हैं, जनसत्ता लोकतांत्रिक दल और शिक्षक दल के 1-1 सदस्य हैं और चार निर्दलीय सदस्य हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)