Wednesday, March 26, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेश17 महीने बाद भी नहीं लगा लापता CRPF जवाव का पता, धरने...

17 महीने बाद भी नहीं लगा लापता CRPF जवाव का पता, धरने पर बैठी पत्नी

Ranchi : सीआरपीएफ 197 बटालियन के जवान बादल मुर्मू (35) पिछले 17 महीने से लापता हैं। विभाग में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। इसके बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से नाराज पत्नी झानो मुर्मू शुक्रवार को राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कहा कि जब तक उनके पति सकुशल नहीं मिल जाते, वह धरने पर बैठी रहेंगी।

2023 से है लापता

झानो मुर्मू ने बताया कि उनके पति बादल मुर्मू झारखंड के मूल निवासी हैं। वे आदिवासी भाषा जानते थे। वे पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) मुख्यालय में काम करते थे। उन्हें नक्सली गतिविधियों की सूचना जुटाने का काम दिया गया था। वे 5 जनवरी 2023 को सुबह 7 बजे ड्यूटी के लिए निकले थे। तब से वे घर नहीं लौटे हैं। पति की तलाश में 17 महीने बीत गए हैं, लेकिन पुलिस उन्हें खोजने में नाकाम रही है।

यह भी पढ़ें-बकरीद से पहले सज गया बकरा बाजार, यहां 20 हजार से लेकर ढाई लाख रुपये तक के बकरे उपलब्ध

जवान के लापता होने से परिवार सदमे में

झानो ने बताया कि वे अपने पति की सकुशल बरामदगी के लिए सांसद-विधायक से भी मिल चुकी हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। पति के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में है। सदमे में उनके पिता की मौत हो गई। अब परिवार में कोई कमाने वाला सदस्य नहीं बचा है। उन्होंने बताया कि बादल मुर्मू को 19 फरवरी 2022 को वीरता के लिए पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें