Featured जम्मू कश्मीर मनोरंजन

Miss World 2023 की मेजबानी के लिए कश्मीर तैयार, कैरोलिना बिलावास्का अन्य सुंदरियों के साथ पहुंची श्रीनगर

Miss-World-Karolina-Bilawski-In-Kashmir Miss World In Kashmir: इस साल के अंत में कश्मीर में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसमें 140 देश हिस्सा लेंगे। मंगलवार को श्रीनगर में ब्रेकफास्ट प्रेस ब्रीफिंग में इसका खुलासा हुआ। प्रेस वार्ता में मिस वर्ल्ड करोलिना बिलावस्की (MISS WORLD KAROLINA BIELAWSKA), मिस इंडिया सिनी शेट्टी, मिस वर्ल्ड कैरेबियन एमी पेना और मिस वर्ल्ड इंग्लैंड जेसिका गैग्ने और मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस एशिया प्रिसिला कार्ला सपुत्री यूल्स ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि कश्मीर को 71वीं मिस वर्ल्ड 2023 प्रतियोगिता के लिए चुना गया है।

करोलिना बिलावस्की ने की कश्मीर की तारीफ

करोलिना बिलावस्की ने कहा, कश्मीर में सब कुछ है और यह मिस वर्ल्ड जैसे आयोजन के लिए सबसे अच्छी जगह है। मैं भारत की खूबसूरत जगहें, यहां की खूबसूरत झीलें देखकर हैरान हूं, यहां सभी ने हमारा बहुत अच्छे से स्वागत किया है।' हमें जो आतिथ्य मिला वह अद्भुत था। Karolina-Bilawski-In-Kashmir इस आयोजन में 140 देशों को भाग लेते देखना रोमांचक होगा। हर जगह की अपनी सुंदरता है, लेकिन यहां का सुखद आतिथ्य अद्भुत है। मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने कहा, यह गर्व का क्षण है कि मिस वर्ल्ड 2023 कश्मीर में होने जा रहा है। यह पल दिवाली जैसा होगा क्योंकि 140 देश भारत आ रहे हैं और एक परिवार के रूप में भाग ले रहे हैं। ये भी पढ़ें..Gadar 2 BO Collection: ’गदर-2’ की आंधी में उड़ गयी कई बड़ी फिल्में, कमाई ने रचा इतिहास

मिस वर्ल्ड ने पांच सितारा होटल में किया नाश्ता

Miss-World-Karolina-Bilawski-In-Kashmir इन सभी ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ एक स्थानीय पांच सितारा होटल में नाश्ता किया। रूबल नागी आर्ट फाउंडेशन के रूबल नागी और पीएमई एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष जमील सईदी भी नाश्ते की बैठक में उपस्थित थे। मिस वर्ल्ड अमेरिका श्री सैनी और मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन की चेयरपर्सन और सीईओ जूलिया मॉर्ले प्रतियोगिता विजेताओं के कश्मीर दौरे में शामिल हुईं। भारत लगभग तीन दशकों के बाद इस प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। आखिरी बार देश ने इस कार्यक्रम की मेजबानी 1996 में की थी। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)