देश क्राइम

Ranchi: रांची के जनक नगर में बाइक सवार बदमाशों ने पति-पत्नी को गोली मारी, मौत

रांची (Ranchi): रांची के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में बुधवार की रात बाइक सवार अपराधियों ने पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। अपराधियों की गोली से घायल पति बिरसा उरांव और पत्नी सोनी मुंडा को पुलिस ने इटकी रोड स्थित जसलोक पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि घटना से कुछ देर पहले बिरसा उरांव अपने घर लौटा था और उसकी पत्नी घर के बाहर खाना बना रही थी। इसी बीच बगल के खेत से होते हुए दो अपराधी वहां पहुंचे और दोनों को गोली मार दी। कुछ दिन पहले ही बिरसा ओरांव हत्याकांड में सजा काटकर जेल से बाहर आये थे। ये भी पढ़ें..Raipur: रायपुर में 10 करोड़ की लागत से बनेगा वर्ल्ड स्किल सेंटर, जानें बजट की खास बातें

बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थीं सोनी

बिरसा ने तीन शादियाँ की थीं। सोनी मुंडा बिरसा उरांव की तीसरी पत्नी थीं। हत्या किस कारण से की गई? पुलिस इसकी जांच कर रही है। आशंका है कि जमीन विवाद में उसकी हत्या की गयी है। बिरसा उरांव का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। हज़ारीबाग़ पुलिस ने उसे हत्या के एक मामले में जेल भेजा था।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से सात गोलियों के खोखे बरामद किये हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल अपराधियों ने पति-पत्नी को गोली क्यों मारी है? अभी तक इसके पीछे की वजह सामने नहीं आई है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)