लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, बच्चा घायल

76

नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस कितने भी दावे करती हो, लेकिन हकीकत से वो काफी दूर है। आज भी लोग दिन और रात को बाहर निकलने से डरा करते हैं। ताजा मामला उत्तर पश्चिमी जिले के शालीमार बाग इलाके का है। यहां बीती रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बच्चे को गोली मार दी। वारदात लूट का विरोध करने को लेकर हुई थी। वारदात के बाद आरोपित मौके पर से फरार हो गए। बच्चे को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस वारदात के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपितों की तलाश कर रही है।

डीसीपी ऊषा रंगरानी के अनुसर, बीती रात करीब ढाई बजे पुलिस को शालीमार बाग इलक के में बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक से मोबाइल फोन लूटने और एक बच्चे को गोली मारने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। सड़क पर खून और कारतूस का एक खोखा पड़ा हुआ था,जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पता चला कि घायल बच्चे को शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। डॉक्टरों ने बच्चे के कंधे पर गोली लगनी बताकर उसकी हालत स्थिर बताई। शिकायतकर्ता मुबारक जोकि शालीमार बाग गांव में परिवार के साथ रहता है। उसने बताया कि वह टाटा ऐस वहां चलता है।

यह भी पढ़ेंः-महिला ने भतीजे पर लगाया दुष्कर्म करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रात वह एक कार्यक्रम से आया था, जिसके वाद वह मैक्स अस्पताल रोड पर वाहन में समान लोड करवा रहा था। वह पास ही खड़े होकर फोन पर किसी से बात कर रहा था। अचानक बाइक पर दो बदमाश आये। पीछे वाले के हाथ मे पिस्तौल थी। बदमाश ने उसपर पिस्तौल तानकर फोन लूट लिया। शोर मचाने पर वाहन में सामान रख रही उसकी लेबर मौके पहुंची। विरोध करने पर अचानक बदमाश ने गोली चला दी। गोली रवि कुमार नाम की लेबर के बच्चे के कंधे पर लगी। जो घायल होकर सड़क पर गिर गया। लेबर ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कि लेकिन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।