मुंबईः फेमस बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर मीका सिंह का 10 जून को जन्मदिन है, जिसे लेकर उनके फैंस में काफी उत्साह है। लेकिन मीका सिंह ने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला लिया है। हाल ही में हुई पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की निर्मम हत्या और कोलकाता में भारतीय सिनेमा जगत के जाने माने सिंगर केके की असमय मौत से मीका सिंह काफी दुखी हैं।
इन दोनों की मौत का मीका सिंह पर काफी गहरा असर हुआ है, जिसके चलते उन्होंने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उल्लेखनीय है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद सिंगर मीका सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की एक पोस्ट शेयर करते हुए ऐसे फेसबुक पेज को बैन करने की मांग की थी।
ये भी पढ़ें..‘सम्राट पृथ्वीराज’ ने दर्शकों को किया निराश, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में…
जिसके बाद उनकी जान को खतरा देखते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि मीका इन दिनों जोधपुर के द उम्मेद होटल में स्वयंवर मीका का विवाह की शूटिंग कर रहे हैं। मशहूर गायक मीका सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में 10 जून 1977 को हुआ था। वह हर साल अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। लेकिन इस साल एक के बाद एक मशहूर सिंगर्स की मौत ने मीका सिंह को झकझोंर कर रख दिया है। वह दोनों बड़े सिंगर्स की मौत से बेहद दुखी है। इसके चलते उन्होंने अपना जन्मदिन न मनाने का निर्णय लिया है।
अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…