Sports IPL 2024 Featured

MI vs RCB Highlights: ईशान और सू्र्या के तूफान में उड़ी आरसीबी, मुंबई इंडियंस ने 7 विकेट से जीता मैच

blog_image_6618c0b7581d9

MI vs RCB Highlights, IPL 2024:  मुंबई इंडियनस (MI) और  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)  के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 25वें मैच में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव के दमदार अर्धशतकों की मदद से एमआई ने आरसीबी को 27 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। मुंबई की यह लगातार दूसरी जीत दर्ज की। 

MI vs RCB Scorecard- ईसान-सूर्या  ने खेली तूफानी पारी

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई ने 15.3 ओवर में 3 विकेट खोकर मैच आसानी से जीत लिया। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव व ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए। जबकि इशान किशन ने 34 गेंदों में 69 रन पारी खेली। साथ ही रोहित शर्मा (38) के साथ शतकीय साझेदारी करके मुंबई इंडियंस को जबरदस्त शुरुआत दिलाई। इसके हार्दिक पांड्या ने 21 रनों की नाबाद पारी खेली। आरसीबी के लिए आकाश दीप, विजय कुमार विशाक और विल जैक्स को एक-एक विकेट मिला।

ये भी पढ़ेंः-कोहली को पीछे छोड़ शुभमन गिल ने IPL में बनाया 'विराट रिकॉर्ड', ऐसा करने वाले बने इकलौते ख‍िलाड़ी

MI vs RCB  IPL 2024- कार्तिक-रजत पाटीदार की पारी गई बेकार

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए। आरसीबी के लिए रजत पाटीदार ने 50 रनों की पारी खेली। जबकि दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में नाबाद 53 रनों की तूफानी पारी खेली बनाए। जबकि कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 61 रन बनाए। मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने 21रन देकर 5 विकेट झटके।

11वीं बार 190 रनों का बचाव नहीं कर सकी आरसीबी

बता दें कि यह 11वीं बार था जब आरसीबी 190 से अधिक के स्कोर का बचाव करने में विफल रही है। 9वीं बार, मुंबई इंडियंस ने 190 से अधिक के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया, जो पंजाब किंग्स के साथ किसी भी टीम द्वारा सबसे अधिक है। 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)