प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

Weather Update: मौसम विभाग की चेतावनी, यूपी में बारिश को लेकर कही ये बात

कानपुर: अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से मानसून की गतिविधियां बनी हुई हैं, जिससे उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना बनी रहेगी। इसके साथ ही आसमान बादलों से घिरा रहेगा और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडे ने सोमवार को बताया कि उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर है। अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट से केरल तट तक फैली हुई है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों पर मध्य स्तर पर और दूसरा चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी अरब सागर के ऊपर स्थित है। इसके चलते उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यह भी पढ़ेंः-SC की फटकार के बाद बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर बोला हमला, कहा- विज्ञापन पर उड़ाया जनता का पैसा बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 33.8 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 89 एवं दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 72 प्रतिशत रही। हवा की दिशा उत्तर पश्चिम थी और औसत गति 4.0 किमी प्रति घंटा थी और वर्षा 1.4 मिमी थी। पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले पांच दिनों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने के कारण 5 जुलाई तक तेज हवाओं के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)