मुंबईः अमेरिका में सर्वोच्च माना जाने वाला मनोरंजन पुरस्कार समारोह ‘मेट गाला इवेंट 2023’ (Met Gala Event) का आयोजन किया गया था। इस इवेंट में बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने पति निक जोनास (Nick Jonas) के साथ शिरकत की। मेट गाला रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की ड्रेस ने सभी का ध्यान खींचा है। फिलहाल ‘मेट गाला इवेंट 2023’ (Met Gala Event) से प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) का लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
प्रियंका ने ब्लैक हाई स्लिट ऑफ शोल्डर आउटफिट पहना था, जोकि ब्लैक और वाइट कॉम्बिनेशन में डिजाइन की गई थी। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के हेयरस्टाइल ने उनके लुक को चार चांद लगा दिया था। उन्होंने हाथों में व्हाइट कलर के ग्लव्स और गले में डायमंड नेकलेस पहना हुआ था। वहीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) भी मैचिंग आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों का लुक में बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस साल का मेट गाला पुरस्कार समारोह न्यूयॉर्क, यूएसए में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया गया है। वोग ने मेट गाला लाइवस्ट्रीम को होस्ट किया। बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी इस अवॉर्ड फंक्शन में पहली बार दिखायी दीं।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें..PS2 Box Office Collection: ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियिन सेल्वन-2’ ने…
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी अमेरिकन वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) में रिलीज हुई है। प्रियंका की इस एक्शन थ्रिलर सीरीज को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। ‘सिटाडेल’ (Citadel) में प्रियंका चोपड़ा के साथ रिचर्ड मैडेन, स्टेनली टुकी और लेस्ली मैनविल भी हैं। यह अमेरिकन वेबसीरीज इंडियन वर्जन में भी बनेगी। वरुण धवन और सामंथा रुथ प्रभु ‘सिटाडेल’ (Citadel) के भारतीय संस्करण में अभिनय करेंगे। इसी महीने प्रियंका की रोमांटिक कॉमेडी ‘लव अगेन’ भी रिलीज हो रही है। फिल्म में प्रियंका के साथ सैम ह्यूगन और सेलीन डायोन भी हैं। वह फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी नजर आयेंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कटरीना कैफ भी दिखायी देंगी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)