कानपुर में गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 3 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

66
winter winter
winter

कानपुर: बर्फीली हवाओं के चलने से कानपुर का तापमान लगातार कई दिनों से सामान्य से नीचे चल रहा है। शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान दो डिग्री रहा तो वहीं रविवार को एक डिग्री बढ़कर तीन डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री नीचे है। इससे लोगों को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है और लोग रजाई में दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अभी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि आठ से 10 जनवरी के बीच गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू और कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के साथ मध्यम बर्फबारी होगी।उत्तराखंड के इलाकों में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जल्द ही एक और पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अधिक तीव्र प्रतीत होता है और 12 से 13 जनवरी के बीच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद, पश्चिमी हिमालय से बर्फीली ठंडी हवाएं उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में चलेंगी, जिससे तापमान में भारी गिरावट आएगी।

ये भी पढ़ें..इस शख्स ने 20 करोड़ में खरीदा एक दुर्लभ नस्ल का…

बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 13.5 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 97 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 77 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति 2.7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में साफ आसमान रहने के कारण वर्षा की कोई संभावना नहीं है तथा प्रातः काल व रात्रि के समय शीत लहर/मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के आसार हैं। पश्चिमी विछोभ के कारण एंटी साइकलोंन हवाओं की गति पर थोड़ी रोक लग सकती है, लेकिन बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है और धूप निकलने से जनमानस को थोड़ी राहत मिल सकती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)