Featured लाइफस्टाइल

Mehndi Designs: देखें हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने वाली मेहंदी डिजाइन

mehndi-designs Mehndi Design : त्योहार हो या फिर कोई भी फंक्शन। एक चीज है जोकि हर महिला को काफी पसंद आती है। वह है मेहंदी लगाना। मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है। यह हमारी समृद्ध संस्कृति, विरासत का अभिन्न अंग भी है। शादी हो या फिर कोई भी पूजा-पाठ। mehndi-designs इन अवसर पर महिलाएं सोलर श्रृंगार करती हैं और यह सोलह श्रृंगार मेहंदी के बिना अधूरा होता है। क्योंकि मेहंदी महिला के सोलह श्रृंगारों में से एक है। इसलिए सभी श्रृंगार के साथ ही हाथों को खाली नहीं रखा जाता है। बल्कि मेहंदी लगाकर ही उस कार्य को संपन्न किया जाता है। mehndi-designs मेहंदी अपने खिलते हुए चटक लाल रंग से जीवन में भी खुशियां बिखेरती है। हर महिला की यह ख्वाहिश होती है कि उसके हाथ में लगी मेहंदी की डिजाइन (Mehndi Design) सभी को पसंद आए। आजकल मेहंदी की तरह-तरह की डिजाइनें लगायी भी जाती है। mehndi-designs विवाह समारोह में तो मेहंदी की एक पूरी रस्म ही होती है। जिसमें दुल्हन समेत परिवार के अन्य सदस्य एक साथ मिलकर अपने-अपने हाथों में अलग-अलग तरह की खूबसूरत मेहंदी की डिजाइन (Mehndi Design) लगवाते हैं। mehndi-designs विवाह समारोह के दौरान दुल्हन के हाथों के साथ पैरों में भी मेहंदी लगायी जाती है। मेहंदी लगाने के बाद दुल्हन की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। यह माना जाता है कि जिस दुल्हन के हाथों में मेहंदी (Mehndi) का रंग जितना गहरा रचता है। उसका वैवाहिक जीवन उतना ही सुखमय होता है। mehndi-designs

मेहंदी के बिना तो बाॅलीवुड की फिल्में भी अधूरी

तीज-त्योहार से लेकर विवाह समारोह तक में मेहंदी को सर्वोपरि माना जाता है। मेहंदी हमारे जीवन में कितनी अहमियत रखती है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाॅलीवुड की कोई भी फिल्म मेहंदी (Mehndi) के बिना अधूरी होती है। mehndi-designs हर फिल्म में मैरिज के दौरान मेहंदी फंक्शन को बेहद मजेदार अंदाज में दिखाया जाता है। यहां तक कि मेहंदी (Mehndi) को लेकर बाॅलीवुड में कई गाने भी मशहूर हैं। mehndi-designs

मेहंदी की कई डिजाइनें हैं मशहूर

विवाह समारोह हो या फिर कोई तीज-त्योहार। मेहंदी की अलग-अलग तरह की डिजायनें लगवाना सभी को पसंद होता है। वर्तमान में कई तरह की मेहंदी की डिजाइनें प्रचलन में हैं। इनमें चौड़ी पट्टी, सर्कल डिजाइन, बेल डिजाइन और फ्लावर डिवाइन लोगों को काफी पसंद आती हैं। आजकल अरेबिक मेहंदी की डिजाइन (Arabic Mehndi Design) भी युवतियों और महिलाओं को काफी पसंद आती हैं। आइए जानते हैं मेहंदी की कुछ मशहूर डिजाइन के बारे में। mehndi-designs

फ्रंट हैंड अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

यूं तो मेहंदी के कई तरह के डिजाइन मिल जाएंगे, लेकिन अगर आप कुछ अलग ढूंढ रही हैं, तो निश्चित रूप से आप मुगल वास्तुकला से प्रेरित अरबी डिजाइनों का चयन कर सकती हैं। इस डिजाइन को हाथों पर घंटी, जाल और मंडला कला के साथ लगाया जाता है जैसे- हाथों की उंगलियों पर जाल और बीच में घंटी और मंडला कला को मुगलई वास्तुकला यानी ललित शैली में डिजाइन किया गया है। अगर आप पहली बार हाथों में मेहंदी लगा रही हैं तो यह डिजाइन आपके लिए बेहद आसान होगी। इसके लिए आपको कीप को मोटा-मोटा काटना होगा, क्योंकि पतले पत्ते अच्छे नहीं लगेंगे। mehndi-designs ये भी पढ़ें..Rajkot Update News : Link-Aadhaar-With-Voter-List | वोटर कार्ड से आधार कार्ड को आसानी से कराएं लिंक

अरबी चेन मेहंदी डिजाइन

अरेबिक चेन मेहंदी डिजाइन आपके हाथों को खूबसूरत लुक भी देती है और यह काफी ट्रेंडी भी लगती है। अपने हाथों में बहुत फुल मेहंदी डिजाइन नहीं लगाना चाहती हैं तो आप चेन मेहंदी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। पहली बात तो यह है कि यह बहुत जल्दी बन जाता है और चेन के साथ-साथ आप झूमर बनाकर भी इसे ट्रेडिशनल लुक दे सकते हैं। साथ ही आप इसमें अरेबिक ब्रेसलेट पैटर्न को फॉलो कर सकती हैं। यकीनन यह आपके हाथों को क्लासी लुक देने का काम करेगा। mehndi-designs

अरबी फूल मेहंदी डिजाइन (Arabic Mehndi Design)

 
फूल-पत्ती बेल की डिजाइन वाली मेहंदी का चलन तो हमेशा ही रहता है, लेकिन फूलों के चैड़े डिजाइन खूब देखे जा रहे हैं। ज्यादातर आपको इस तरह की मेहंदी डिजाइन में कमल और गुलाब के फूल नजर आएंगे, लेकिन अरबी फूल-पंखुड़ी के लेटेस्ट डिजाइन ट्राई करें। इस अरबी फूल मेहंदी (Arabic Mehndi Design) के खूबसूरत डिजाइन आप शादी के मौके के साथ-साथ होली या ईद पर भी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ-साथ आप बेल, फूल पत्ती और चेक डिजाइन को क्लब करके इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं। mehndi-designs

पैस्ले मेहंदी डिजाइन

डिजाइन कभी भी फैशन से बाहर नहीं होता है क्योंकि यह शैली अरबी में सबसे लोकप्रिय है जिसे आप पूर्ण या आधे हाथ से आजमा सकते हैं। जबकि इसमें आपको कई प्रकार की शैलियाँ मिलेंगी, लोकप्रिय डिजाइन हमेशा एक उंगली की नोंक पर शुरू होती है और उंगली से हाथ तक तिरछी जाती है। कई स्टाइल में यह डिजाइन हाथ की कलाई तक भी लगाई जाती है। निष्कर्षः इस पोस्ट में हमने आपको मेहंदी की लेटेस्ट डिजाइन (Simple Mehndi Design) के बारे में पूरी जानकारी दी है। यदि आपको यह पोस्ट और मेहंदी की डिजाइन्स (Mehndi Design) पसंद आयी हैं तो फिर इस पोस्ट को शेयर करें। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)