Wednesday, April 2, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशHimachal Pradesh: लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला में पदाधिकारियों की बैठक 16...

Himachal Pradesh: लोकसभा चुनाव को लेकर शिमला में पदाधिकारियों की बैठक 16 को

शिमला (Himachal Pradesh): प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 16 जनवरी को शिमला में बैठक बुलाई है।

मंगलवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस इस बार लोकसभा चुनाव में जीत का परचम लहराएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर 16 जनवरी को राजीव भवन शिमला में सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और अग्रणी संगठनों के प्रदेशाध्यक्षों की एक अहम बैठक बुलाई गई है।

सीएम समेत सभी मंत्री व विधायक बुलाए गए

इस बैठक में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों को बुलाया गया है। इसके अलावा पार्टी के उन नेताओं को भी बुलाया गया है, जिन्होंने 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ा था। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होगी। उन्होंने कहा है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से मणिपुर से शुरू होगी और 20 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। राहुल गांधी की यह यात्रा भारत जोड़ो यात्रा की तरह मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़ें-Una Weather: ऊना में कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सबसे ठंडी रही रविवार की रात

प्राण प्रतिष्ठा में निमंत्रण मिलना सौभाग्यः प्रतिभा सिंह

प्रतिभा सिंह ने अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि भगवान श्री राम उन सभी लोगों के हैं जो सनातन धर्म में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की भूमि है और हम सभी देवी-देवताओं की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में हजारों देवी-देवताओं के मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला है, जिसे वह अपना सौभाग्य मानती हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें