प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

आंदोलन में शामिल होने जा रहीं मेधा पाटकर को यूपी बॉर्डर पर रोका, उग्र हुए किसान

आगरा: ग्वालियर से दिल्ली के लिए किसान आंदोलन में शामिल होने जा रही सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर के काफिले को गुरुवार सुबह यूपी पुलिस ने सैया बॉर्डर पर रोक दिया। इससे नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये जिससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार नर्मदा आन्दोलन से अपनी पहचान बनाने वाली सामाजिक कार्यकता मेधा पाटकर का काफिला आज सैया बॉर्डर पर रोक दिया गया है। रोके जाने से नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये हैं। इस पर मेधा पाटकर ने कहा कि यूपी सरकार ने उन्हें किस वजह से रोका है, उन्हें दिल्ली में पहुंचना है।

मेधा पाटकर को रोके जाने की खबर पर भारी संख्या में किसान सैया बॉर्डर पर पहुचने लगे हैं। पुलिस के आलाधिकारी मौके पहुंच गये है जो लगातार मेधा पाटकर को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन मेघा पाटिकर वापस ना जाने की जिद पर अड़ी हुई हैं। धरने के चलते नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है।

योगेंद्र यादव ने किया ट्वीट

मेधा पाटकर को रोके जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने ट्वीट किया, सैकड़ों किसानों को दिल्ली आने से रोका गया है। आगरा में मेधा पाटकर को रोक लिया गया। यह किसान बनाम सरकार की लड़ाई है।

किसान नेताओं ने जताया रोष

मेधा पाटकर के साथ राहुल राज, प्रहलाद बैरागी, आराधना भार्गव सहित कई किसान नेता हैं। किसान नेताओं ने रोके जाने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मध्य प्रदेश से 20 और गाड़ियों का जत्था दिल्ली के लिए जाएगा।