MCD Results 2022: 14-14 वार्डों में भाजपा-आप ने हासिल की जीत, कांग्रेस के खाते में आयी दो सीटें

0
33

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चार दिसंबर को हुए चुनावों के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है। भाजपा और आप ने 14-14 वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।

आधिकारिक रुझानों के अनुसार, आप अभी भी 116 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि भाजपा 91 वार्डों में आगे चल रही है। कांग्रेस, जो दो वार्डों में विजयी हुई है, 9 में आगे चल रही है, निर्दलीय 3 वार्ड में बढ़त बनाए बनाए हुए है, जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) एक में आगे है।

ये भी पढ़ें..रोप-वे से लोग घूम सकेंगे काशी, मार्च से शुरू होगा निर्माण…

नगर निगम के 250 वार्डों के लिए 42 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई। कुल 1349 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस बीच, नतीजों का रुझान सामने आते ही आप के कार्यकर्ता पार्टी के मुख्यालय में एकत्र हो रहे है और जश्न मना रहे है। वहीं मुख्यालय को रंगीन गुब्बारों से सजाया गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)