Home उत्तर प्रदेश Mayawati ने INDIA और NDA से दूरी की बताई वजह, बोलीं-अकेले लड़ेंगे...

Mayawati ने INDIA और NDA से दूरी की बताई वजह, बोलीं-अकेले लड़ेंगे चुनाव..

mayawati

UP Politics: लखनऊः बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने बीजेपी और विपक्ष के गठबंधन से दूर रहने का ऐलान किया है। बसपा साल 2024 में लोकसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी। बसपा प्रमुख मायावती ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों गठबंधनों के बीच सिर्फ सत्ता के लिए तालमेल है।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस काल में दलितों का सबसे ज्यादा शोषण हुआ। बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन भाजपा का विरोध कर रहा है। उनके पास कोई नीति नहीं है। वे केवल सत्ता में आने के लिए लड़ रहे हैं। ये लोग केंद्र में आने के लिए अपने-अपने दावे कर रहे हैं। जमीनी हकीकत यह है कि इन लोगों ने जमीनी काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवादी पार्टियों के साथ गठबंधन कर रही है, जबकि सबसे ज्यादा शोषण कांग्रेस काल में हुआ है।

ये भी पढ़ें..Bihar: चुनावी मैदान में उतरने से पहले संतुलित टीम उतारने में…

उन्होंने सत्ता में आने के लिए ही ‘इंडिया’ नाम पर गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की बातें और दावे खोखले हैं। इन पार्टियों में जनहित कम और राजनीतिक स्वार्थ ज्यादा दिखता है। दोनों गठबंधनों में सिर्फ सत्ता की लड़ाई है। इन्हें बहुजन हित से कोई लेना-देना नहीं है। वह सिर्फ लोगों के साथ छलावा कर रही है। हम दोनों गठबंधनों से दूर रहेंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version