Sunday, June 16, 2024
spot_img
Homeप्रदेशउत्तर प्रदेशसपा में शामिल हुए भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक,...

सपा में शामिल हुए भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक, अखिलेश ने किया ऐलान

लखनऊः इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने शनिवार को समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। मयंक जोशी शनिवार को आजमगढ़ में सपा की रैली में मंच पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आए। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंच से मयंक जोशी के समाजवादी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की।

मयंक जोशी के सपा में शामिल होने का ऐलान करते हुए मंच से सपा प्रमुख श्री यादव ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही संगठन को भी मजबूती मिलेगी। लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट नहीं मिलने से नाराज मयंक जोशी के सपा में जाने की अटकलें लगायी जा रही थीं।

ये भी पढ़ें..भारत की महिला टीम ने 20km रेस वॉक चैंपियनशिप में जीता…

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 23 फरवरी को लखनऊ में हुए मतदान से एक दिन पहले मयंक जोशी ने लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद अटकलें लगाई जा रही थीं कि वे जल्द ही सपा में शामिल होंगे, लेकिन इस मुलाकात के बाद खुद मयंक जोशी ने इसका खंडन किया था। मयंक जोशी ने अखिलेश से मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया था। बता दें कि, प्रयागराज से भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी लगातार अपने बेटे मयंक जोशी के लिए पार्टी से लखनऊ कैंट से विधानसभा का टिकट मांग रही थी। इसके लिए जोशी ने दिल्ली से लेकर लखनऊ तक पार्टी के सभी कद्दावर नेताओं से भी संपर्क साधा था। यहां तक कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट मिलने के फॉर्मूले का जिक्र आने पर रीता बहुगुणा जोशी ने बेटे के टिकट के लिए सांसद पद छोड़ने का भी ऐलान कर दिया था। पार्टी अनुशासन के दायरे से बाहर निकलते हुए बेटे के टिकट के लिए रीता बहुगुणा जोशी ने मीडिया के सामने आकर सार्वजनिक रूप से भी अपनी बातें कहीं। लेकिन उनके तमाम प्रयासों के बावजूद भाजपा ने मयंक जोशी को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया। इससे नाराज चल रहे मयंक जोशी ने शनिवार को आखिरकार भाजपा की विरोधी पार्टी सपा का दामन थाम लिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें