Featured आस्था

26 मई को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन बातों का रखें विशेष ख्याल

लखनऊः इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को होगा। 26 मई को वैशाख पूर्णिमा पर पूर्ण चंद्रग्रहण दिखाई देगा। इससे कई राशियों पर अच्छे परिणाम नहीं दिखेंगे। पूर्ण चंद्र ग्रहण के समय चंद्रमा और पृथ्वी की दूरी कम होगी। वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र में लगने वाले पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि पूर्वाह्न 3.15 बजे शुरू होकर शाम के समय 7 बजकर 19 मिनट तक रहेगी। ग्रहण का सूतक नौ घंटे पहले ही लग जाएगा। इस पूर्ण चंद्र ग्रहण से विभिन्न राशियों मीन, मिथुन, तुला पर उसका सीधा प्रभाव दिखेगा। वही सभी राशियों पर इसका कुछ न कुछ असर दिखेगा।

सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी सीधी पंक्ति में होते है और तभी पृथ्वी पूर्ण रूप से चंद्रमा को ढक लेती है। उसी समय पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है। इस समय चंद्रमा के आकार में परिवर्तन होता है और कुछ समय के लिए चंद्रमा दिखाई नहीं देता है। चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए। ग्रहण के दौरान कभी भी अन्न या कोई भी अन्य खाद्य सामग्री का सेवन नही करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के समय जितने अन्न के दाने का सेवन आप करेंगे उतने ही वर्षो तक आपको नरक में वास करना पड़ेगा। साथ ही ग्रहण के दौरान जल भी नहीं पीना चाहिए।

यह भी पढ़ेंःएशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिपः भारत ने पहले से पक्के किए 7 पदक,...

वहीं ग्रहण की अवधि के दौरान सोना भी वर्जित माना गया है। ग्रहण के दौरान कभी पेड़ों, फूल और पत्तों आदि को न तो छुना चाहिए और न ही तोड़ना चाहिए। ग्रहण काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। वहीं ग्रहण अवधि के दौरान भजन कीर्तन और इष्ट देव की आराधना करनी चाहिए। साथ ही खाने पीने की वस्तुओं को ढक कर रखना और खुले आसमान में न जाना ही उचित माना गया है।