प्रदेश उत्तर प्रदेश Featured

मथुराः फिल्मी स्टाइल में घुसे बदमाशों ने दूल्हे को मारी गोली, तलाश में जुटी पुलिस

Mathura : जिले के नौहझील थाना क्षेत्र में बारात के दौरान बदमाशों ने दूल्हे को गोली मार दी। जो दूल्हे की जांघ पर लगी। इस दौरान दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात अस्पताल में दूल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में पूरी की गईं और सुबह दूल्हा-दुल्हन को विदा कर घर ले गया। इस संबंध में दुल्हन के पिता ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी है। पुलिस जांच में जुटी है।

दूल्हे की जांघ में लगी गोली

फरीदमपुर थाना नौहझील निवासी निरंजन की बेटी सोनम की शादी अलीगढ़ के थाना पिसावा के गांव दमुआका निवासी रेखपाल के बेटे गौरव के साथ तय हुई थी। नौहझील के रायपुर रोड स्थित कृष्णा मैरिज होम में शादी समारोह चल रहा था। चारों ओर ख़ुशी का माहौल था और बाराती दावत खाने के बाद बारात चढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक 5-6 अज्ञात बदमाश कार में आए और दूल्हे पर फायरिंग कर दी। जो दूल्हे गौरव की जांघ में जा धंसी। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायल दूल्हे को सीएचसी नौहझील पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दूल्हे को मथुरा रेफर कर दिया।

दुल्हन के पिता ने दर्ज कराई एफआईआर

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह और उपनिरीक्षक अंकित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इलाज के बाद देर रात दूल्हे गौरव और दुल्हन सोनम की शादी की रस्में पूरी की गईं और दूल्हा-दुल्हन को विदाई कराकर साथ ले गया। यह भी पढ़ेंः-महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा- वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर प्राचीन श्लोक इंस्पेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि देर रात शादी की रस्में पूरी होने के बाद दूल्हा-दुल्हन को विदा कराकर ले गया। लड़के पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है। लड़की के पिता ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। दुल्हन सोनम के पिता निरंजन सिंह ने तीन आरोपियों तेज सिंह पुत्र मेवाराम, राहुल पुत्र तेज सिंह और वीरेंद्र पुत्र प्रमो निवासी फरीदमपुर थाना नौहझील के खिलाफ दूल्हे को गोली मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट- रॉकी गुप्ता, मथुरा (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)