spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद मथुरा जिला अदालत सोमवार तक बंद

कोरोना पाॅजिटिव मिलने के बाद मथुरा जिला अदालत सोमवार तक बंद

लखनऊः मथुरा न्यायालय के कुछ जजों और कर्मचारियों का कोविड टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद मथुरा जिला अदालत को सोमवार तक के लिए बंद कर दिया गया है। मथुरा के जिला और सत्र न्यायाधीश यशवंत कुमार मिश्रा ने अदालत बंद करने के आदेश जारी किए हैं।

साथ ही अगले हफ्ते काम-काज शुरू करने से पहले पूरे न्यायालय परिसर को सैनेटाइज किया जाएगा। हालांकि रिमांड और अन्य आपातकालीन मामले विशेष सत्र न्यायाधीश द्वारा निपटाए जाएंगे, जैसे कि छुट्टियों के अन्य सामान्य दिनों में किया जाता है। पिछले ही महीने मथुरा में बरसाना के एक निवासी में कोविड के अफ्रीकी स्ट्रेन का पहला मामला सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यहां 54 लोगों की कोरोना रिपाॅर्ट पॉजिटिव आयी है। साथ ही अभी जिले में कोरोना के लगभग 400 सक्रिय मामले हैं।

यह भी पढ़ेंःदेश में कोरोना बना रहा रिकाॅर्ड, 24 घंटों में नए संक्रमितों…

कोविड मामलों की संख्या में हुई इस बढ़ोतरी के पीछे बड़ी वजह होली के लिए शहर में जमा हुई भीड़ को माना जा रहा है। दरअसल, मथुरा और वृंदावन में यह त्योहार बड़े पैमाने पर धूम-धाम से मनाया जाता है और होली का उत्सव करीब हफ्ते भर तक चलता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें