Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशRajgarh News : नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Rajgarh News : नशीला पदार्थ खिलाकर विवाहिता से किया दुष्कर्म

Rajgarh News : राजगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के बिरजीपुरा में रहने वाली महिला ने दो युवकों पर प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार को मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु की।

नशीला पदार्थ खिलाकर किया महिला से दुष्कर्म   

पुलिस के अनुसार बिरजीपुरा निवासी महिला ने बताया कि, किसी मामले में मदद करने के बहाने ग्राम जुगलपुरा निवासी ज्ञानसिंह उसे पाटन रोड़ स्थित कॉलोनी के मकान में ले गया, जहां प्रसाद में नशीला पदार्थ खिलाया और बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया, इसके साथ ही उसका वीडियो भी बनाया गया। अब बंटी उर्फ शहजाद खान निवासी पुरा राजगढ़ वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा है।

ये भी पढ़ें: Bihar News : भारी मात्रा में अवैध स्प्रिट बरामद , तीन आरोपी गिरफ्तार

Rajgarh News :  आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज   

वहीं आवेदन में महिला ने जिक्र किया है कि, अगर उसे इसी तरह ब्लैकमेल किया जाता रहा तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होगी। साथ ही पीड़िता ने वीडियो डिलीट करवाने की गुहार भी लगाई है। बता दें, पुलिस ने मौके से फरार आरोपितों के खिलाफ धारा 64, 70(1), 332(ख), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरु की।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें