Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeप्रदेशBeed: मराठा आंदोलनकारियों का उग्र प्रदर्शन, फूंकी बस, तीन गिरफ्तार

Beed: मराठा आंदोलनकारियों का उग्र प्रदर्शन, फूंकी बस, तीन गिरफ्तार

beed-st-bus-fire

मुंबई: बीड जिले (Beed) के गेवराई में मराठा आंदोलनकारियों ने एक एसटी बस को आग लगा दी। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आंदोलनकारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर रात एसटी बस छत्रपति संभाजीनगर से लातूर के अहमदपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस गेवराई इलाके में पहुंची मराठा आंदोलनकारियों ने नारेबाजी करते हुए बस को रोक लिया। इसके बाद आंदोलनकारियों ने बस में सवार सभी यात्रियों को नीचे उतारकर बस में आग लगा दी। जालना लाठीचार्ज के खिलाफ मराठा क्रांति मोर्चा ने गुरुवार को बीड जिले में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

यह भी पढ़ें-Maratha Andolan: मनोज जरांगे की मांग- शासनादेश में मराठा शब्द का इस्तेमाल करे सरकार

इसे देखते हुए धुले-सोलापुर हाईवे, बीड-अहमदनगर, बीड-परली, माजलगांव-परभणी, कल्याण-विशाखापत्तनम, खामगांव-पंढरपुर, अहमदपुर-पटोदा हाईवे जैसी महत्वपूर्ण सड़कों और राजमार्गों पर पुलिस तैनात की गई है। वहीं, दूसरी ओर मराठा आरक्षण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे मनोज जारंगे ने राज्य सरकार की ओर से जारी शासनादेश में बदलाव करने की मांग की है। मनोज जारंगे ने गुरुवार को कहा कि जब तक राज्य सरकार शासनादेश में बदलाव नहीं करती, तब तक भूख हड़ताल आंदोलन जारी रहेगा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें