नक्सलियों ने CM शिंदे के OSD को दी जान से मारने की धमकी, लाल स्याही से लिखा पत्र

0
32
approval-for-16-bridges-connecting-vidarbha-and-marathwada

मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) डॉ. राहुल गेठे को नक्सलवादियों ने पत्र भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। गेठे ने इससे पुलिस को अवगत करा दिया है। इस धमकी के मद्देनजर पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस इस पत्र की छानबीन कर रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नक्सलियों ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें..अब घर बैठे बनवाएं बच्चों का आधार कार्ड, बस डायल करें…

इस पत्र को लाल स्याही से लिखा गया है। यह पत्र नवी मुंबई स्थित राहुल गेठे के घर पर भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि राहुल गेठे की वजह से नक्सल गतिविधियों को नुकसान हो रहा है, इसलिए मौत का फरमान जारी किया गया है। जल्द इस पर अमल किया जाएगा। पत्र में जय नक्सलवाद भी लिखा है।

डॉ. राहुल गेठे पिछले पांच साल से एकनाथ शिंदे के ओएसडी हैं। उल्लेखनीय है कि शिंदे गढ़चिरौली जिले के संरक्षक मंत्री रह चुके हैं। उस समय गेठे की देखरेख में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू किए गए थे। तब से गेठे नक्सलियों के निशाने पर हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)